Himachal Pardeshअमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

केजरीवाल-सिसोदिया चुनाव हारे, आतिशी जीतीं:दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, 48 सीटों पर बढ़त; शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा

Sanjeev.Shelly

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 2 सीट जीती है, 20 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें।इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।

इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा

भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

भाजपा की 39 सीट बढ़ीं, आप की 39 सीट घटीं

भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 39 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 39 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं। एक भी सीट नहीं जीत सकी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती।

केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट दो अंक तक भी नहीं पहुंच सके।

केजरीवाल, प्रवेश वर्मा से 3000 वोटों से हारे, जबकि संदीप दीक्षित को महज 3873 ही वोट ही मिले।

दिल्ली में BJP सरकार, हरियाणा में जश्न, पंजाब में मायूसी:यमुना में जहर पर केजरीवाल से भिड़े थे CM सैनी; सीएम मान ने 40 जगहों पर प्रचार किया…

दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में हरियाणा में BJP जश्न मना रही है। सोनीपत में जलेबी बंटी तो वहीं सिरसा में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया।

4 महीने पहले ही हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। चूंकि दिल्ली हरियाणा से सटी हुई है, इस वजह से हरियाणा के CM नायब सैनी से लेकर कई दिग्गज नेता दिल्ली में प्रचार में डटे हुए थे।

 

अरविंद केजरीवाल ने जब BJP सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया तो CM नायब सैनी ने ही मोर्चा संभाला था। उन्होंने न केवल हरियाणा में यमुना का पानी पिया बल्कि दिल्ली जाकर भी यमुना के पानी की गंदगी का सच बताया था।

 

वहीं पंजाब में दिल्ली के रिजल्ट को देखकर मायूसी है। दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में लगातार चौथी बार AAP की सरकार बनेगी।CM भगवंत मान ने दिल्ली में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने करीब 40 जगहों पर प्रचार किया। जिनमें सीएम आतिशी की कालकाजी सीट के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जंगपुरा सीट भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page