
जिले में सोमवार से रिवाइज कलेक्टर रेट लागू हो चुके हैं। शहर के अंदर 10 से करीब 70 फीसदी तक रेट बढ़ाए गए हैं। 66 फुटी रोड की तरफ शहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और वहीं पर नई कॉमर्शियल कॉलोनियां भी बन रही हैं। शहर में सबसे महंगा एरिया मॉडल टाउन और अर्बन एस्टेट माना जाता है, लेकिन कलेक्टर रेट रिवाइज होने के बाद जालंधर शहर में जेल चौक एरिया कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों में मॉडल टाउन से महंगा हो चुका है।
मॉडल टाउन में नए कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद 8 लाख से 8.80 लाख रुपए मरला रेजिडेंशियल जबकि 13 लाख से बढ़कर 14.30 लाख रुपए मरला कॉमर्शियल हो चुका है, जबकि जेल चौक एरिया में रेजिडेंशियल 11 लाख रुपए मरला और कॉमर्शियल 27.50 लाख रुपए मरला हो चुका है। 66 फुटी रोड पर करीब 67 फीसदी तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया है।
66 फुटी रोड में अब एग्रीकल्चर के लिए 2.50 करोड़ रुपए का एकड़ है। इसके साथ ही जालंधर में सबसे ज्यादा जमीन का रेट भी यहीं पर तय किया गया है। जबकि कादियांवाली में एक करोड़ रुपए का एकड़ है। अर्बन एस्टेट में भी 9 लाख से सीधा 9.90 लाख रुपए मरला हो गया है। हालांकि शहर के अंदरूनी एरिया में 10 से 15 फीसदी तक कलेक्टर रेट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पहले दिन 120 में से 70 डाॅक्यूमेंट ही हुए रजिस्टर्ड…
सोमवार को कलेक्टर बढ़ने के साथ ही डॉक्यूमेंट भी कम ही रजिस्टर्ड हुए हैं जबकि कई लोग रजिस्ट्री करवाने ही नहीं पहुंचे। जालंधर-1 में पहले दिन 80 अपॉइंटमेंट थीं, जिनमें से महज 33 डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड हुए जबकि शुक्रवार को 66 हुए थे। जालंधर-2 में कुल 40 अपॉइंटमेंट थी, जिसमें 37 डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड हुए जबकि शुक्रवार को 50 हुए थे।
जालंधर-1 के मुख्य एरिया और उनमें बढ़े रेट
66 फुटी कॉमर्शियल : 10 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 3 लाख रुपए मरला
66 फुटी रोड एग्रीकल्चर : 67 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 2.50 करोड़ रुपए एकड़
रामामंडी से जंडूसिंघा : 18 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 70 लाख रुपए एकड़
रामामंडी से होशियारपुर रोड : 27 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 70 लाख रुपए एकड़
कादियांवाली : 67 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 1 करोड़ का एकड़
नकोदर रोड : 10 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 11 लाख रुपए मरला रेट हो गया है
रैनक बाजार रेजिडेंशियल : 5 से 5.50 लाख रुपए मरला, काॅमर्शियल 10 से 11 लाख रुपए मरला रेट हुए हैं
रैनक बाजार रेजिडेंशियल : 5 से 5.50 लाख रुपए मरला, काॅमर्शियल 10 से 11 लाख रुपए मरला रेट हुए हैं
मॉडल टाउन : 8 से बढ़कर 8.80 लाख रुपए मरला, काॅमर्शियल 13 से 14.30 लाख रु. मरला
अर्बन एस्टेट : 9 से 9.90 लाख रुपए मरला रेट निर्धारित किए गए हैं।
सूर्या एनक्लेव रेजिडेंशियल : 4 से बढ़कर 4.40 लाख मरला, कॉमर्शियल 6 से 6.60 लाख रु. मरला
सुच्ची पिंड : एग्रीकल्चर लैंड 1.20 करोड़ रुपए प्रति एकड़, कॉमर्शियल 4.50 लाख रुपए मरला जबकि रेजिडेंशियल 1.50 लाख रुपए मरला।
शहीद ऊधम सिंह नगर : रेजिडेंशियल 8 से 8.80 लाख रुपए मरला, कॉमर्शियल 10 से 11 लाख रुपए मरला
मास्टर तारा सिंह नगर : 3.70 लाख से 4.10 लाख रुपए रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल में 10 से 11 लाख रुपए मरला
जेल चौक : रेजिडेंशियल 10 से 11 लाख रुपए मरला, जबकि कॉमर्शियल में 25 से 27.50 लाख रुपए मरला
बारादरी एरिया : रेजिडेंशियल 6 से 6.60 लाख, कॉमर्शियल 10 से 11 लाख रुपए मरला
इंडस्ट्री एरिया : 2 से 2.20 लाख रुपए मरला
बड़िंग मेन रोड : 33 फीसदी बढ़ौतरी के साथ 75 लाख से 1 करोड़ रुपए एकड़
ओल्ड फगवाड़ा रोड : 30% बढ़ोत्तरी के साथ 83 लाख रुपए एकड़, मैकडॉनल्ड रोड और इसके आसपास के गांवों (सरकार ने नया कोड जनरेट किया) 2.50 लाख रुपए मरला
धन्नोवाली मेन रोड : 65 से अब 90 लाख एकड़
जौहलां मेन रोड : 70 लाख रुपए एकड़
शेखे पिंड, शेरपुर, मुबारकपुर : 80 हजार रुपए से एक लाख रुपए मरला
लोहारां : 60 से 65 हजार रुपए मरला, जालंधर-2 के मुख्य एरिया
खुरला कॉमर्शियल : 3 लाख से 5 लाख मरला
मलको एल्डिको : 3.30 से अब 5.50 लाख रुपए मरला, कॉमर्शियल : 4.50 लाख से 8 लाख रुपए मरला।
बस्ती शेख-दयोल नगर एक्सटेंशन : 1.40 लाख से 2 लाख रुपए मरला
न्यू सुराजगंज : 1.50 से अब 2 लाख रु. मरला
बूट पिंड एग्रीकल्चर : 1 करोड़ 7 लाख रु. एकड़
बस्ती शेख एग्रीकल्चर इंडस्ट्रियल एरिया : 1.50 करोड़ से 1.60 करोड़ रुपए एकड़
कोट सदीक कॉमर्शियल : 2.30 लाख से 3 लाख रुपए मरला
वडाला एग्रीकल्चर : 26.50 लाख से 30 लाख रुपए एकड़
सुख्मनी एनक्लेव : 1.10 से 1.50 लाख रु. मरला
तिलक नगर : 1 लाख से 1.50 लाख
धालीवाल इंडस्ट्रियल : 20 लाख से 21 लाख रुपए एकड़
ताजपुर एग्रीकल्चर : 17 लाख से अब 19 लाख रुपए एकड़
मकसूदपुर एग्रीकल्चर : 92 लाख से 1 करोड़ रुपए एकड़
मकसूदपुर रेजिडेंशियल : 1.10 लाख से 1.50 लाख मरला।