
हरियाणा के अंबाला जिले की विवाहिता के साथ सुहाग रात पर ही क्रूरता पूर्वक व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके पति ने शारीरिक शक्ति बढ़ाने की दवाई खाकर उसके साथ जबरदस्ती की है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत सौंप आरोपी पति, जेठ और जेठानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसके आधार पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनमोहन नगर (अंबाला सिटी) निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी 2 फरवरी 2023 को गांव खराबगढ़, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी छम्मी के साथ शादी हुई थी।
दवाई खाकर किया संभोग, तबीयत बिगड़ी
पीड़िता ने बताया कि शादी की पहली रात ही पति ने संभोग करते हुए क्रूरता पूर्वक व्यवहार किया, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अगले दिन उसका पति बीमार हो गया। कुछ दिन दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ। 3-4 दिन बाद उसके पिता का पहली रात जैसा ही बर्ताव हो गया। संभोग करने से पहले उसका पति कमरे से बाहर जाता था और कोई दवा खाकर आता था।
जेठानी बोली-मेरा पति भी ऐसे करता है
विवाहिता ने आरोप लगाया कि एक दिन उसका पति रात को कमरे से बाहर गया। जब वह देखने के लिए बाहर निकली तो पति कोई चीज खा रहा था। जब उसने पति से पूछा तो कहा कि कुछ नहीं खाया। पति ने संभोग के दौरान उसके साथ जबरदस्ती की, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई।उसने अगले दिन अपनी जेठानी को यह सारी बातें बताई तो जेठानी ने भी कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है, मेरा पति भी ऐसे ही करता है।
पति पर निगरानी रखी तो, संबंध ही नहीं बने
पीड़िता ने बताया कि उसने इन चीजों के बारे में पता नहीं था, सोचा की ठीक ही होगा। अगले दिन भी रात को उसका पति कमरे से बाहर गया उसने देखा कि कोई दवा खा रहा था। जब उसने अपने जेठ व जेठानी से पूछा तो बताया कि वह भूख बढ़ाने की दवा खाता है, जबकि उसका पति संभोग में ताकत बढ़ाने की दवा खाता था।जब उसने अपने पति पर नजर रखनी शुरू कर दी तो दवा लेने बंद कर दिया। उसके बाद उन दोनों के बीच कोई संबंध नहीं बने। उसने फिर जेठ व जेठानी को सारी बातें बताई, जिन्होंने बताया कि कोई कमी नहीं है।
पति और जेठानी आपत्तिजनक हालत में पकड़े
विवाहिता ने आरोप लगाए कि एक दिन उसने अपनी जेठानी को वही दवा उसके पति को देते हुए देखा, लेकिन उसने अनदेखा कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया को उसका पति और जेठानी आपत्तिजनक हालत में थे। उसने अपने परिजनों और बहन से बात करने की कोशिश की तो बात नहीं करने दी। आरोपी स्पीकर ऑन करके उसके परिजनों से बात कराते थे।
जेठानी बोली, हमारे घर सब चलता है
आरोप लगाए कि उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जेठानी कहती थी कि हमारे घर का माहौल थोड़ा खुला है। तुम अपने जेठ से किसी भी तरह की खुली बात कर सकती हो। 20 फरवरी को वह जेठानी के कहने से जेठ के साथ आधार कार्ड अपडेट कराने गई थी। आरोप लगाए कि उसके जेठ ने एक्टिवा पर बैठे-बैठे उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने घर आकर विरोध किया तो जेठ और जेठानी ने कहा कि हमारे यहां सब चलता है।
पति से संतुष्ट नहीं तो जेठ से बना लो संबंध
आरोप हैं कि जेठानी ने उसे कहा कि अगर तुम अपने पति से संतुष्ट नहीं हो तो उसकी कमी मेरा पति पूरी कर देगा। यह सुनने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप लगाए कि खाने में उसे कोई नशीली दवा दी गई। उसे एक कमरे में लेटा दिया गया। आरोप है कि उसकी जेठानी ने अपने पति को कमरे में बुला लिया। यहां उसके जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।उसने खुद को बचाया। पीड़िता 24 मार्च को किसी न किसी तरह मायके पहुंची। पीछे से उसका पति और जेठ चुपके से दुबई चले गए। आरोप लगाए कि उसका जेठ उसके पास मैसेज और वीडियो कॉल करके न्यूड होने की बात करता है।
बलदेव नगर थाने में आरोपियों पर FIR
आरोप लगाए कि उसकी जेठानी ने उसके दहेज का सारा सामान हड़प लिया। यही नहीं, जेठानी ने उसका घर बर्बाद कर दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323/354/354-A/498A/377/506 व 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति छम्मी, रघुबीर सिंह उर्फ टीटू व अंकु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।